Welcome to Sunshine Rajasthan   Click to listen highlighted text! Welcome to Sunshine Rajasthan
Social news

मारवाड़ प्रेस क्लब की पहल: पत्रकारों व परिजनों का फ्री हेल्थ चेकअप

जोधपुर.जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मारवाड़ प्रेस क्लब के तत्वावधान में एमडीएम अस्पताल के न्यू ट्रॉमा सेंटर स्थित स्किल लैब में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की पहल पर आयोजित हुए इस शिविर में चिकित्सको और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दी.
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि,शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा के निर्देशन तथा मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित की देखरेख में सम्पन्न हुआ। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच कर परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

 

इस दौरान पत्रकारों द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायरॉइड, पेट में गैस, अम्लता, कब्ज, दस्त, खून की कमी, कमजोरी, सिरदर्द, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द एवं एलर्जी जैसी समस्याओं का उपचार कराया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. रोहित माथुर, डॉ. बैराग सिंह, डॉ. अनिल बारूपाल, डॉ. रमेश जाखड़, डॉ. विरम परमार, डॉ. रौनक गांधी, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. गोवर्धन चौधरी, डॉ. पंकज राव, डॉ. सीपी चौहान, डॉ. कुलदीप धनकड़, डॉ. अंकित सोनी, डॉ. रमेश चांडक, डॉ. स्मिता जैमन एवं डॉ. सुमित अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सा कार्मिकों ने अपनी सेवाएं दीं।
इसके अलावा फार्मासिस्ट नरेंद्र पाल सिंह, स्किल लैब प्रभारी पुखराज छीपा तथा नर्सिंग स्टाफ अमोलक राम, महेश जयपाल, सुमन नावी, कंचन रावल, सोहन लाल प्रजापत, रविंद्र गुप्ता, जीतेन्द्र डूडी और राकेश कुमार ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं अस्पताल के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विपिन पुरोहित और उप अधीक्षक डॉ. संदीप अरोड़ा शिविर की आवश्यक व्यवस्थाएं संभालते नजर आए।
मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों इम्तियाज अहमद,मनोज गिरी,ललित परिहार,विक्रम दत्त,माधव सिंह मेहरू, जितेंद्र पुरोहित पावना, मोहित हेड़ा,जितेंद्र दवे, प्रकाश पंचारिया, शम्मीउल्लाह, ईश्वर सिंह उदावत, डॉ रंजन दवे, कृष्णा गौड़, जितेंद्र पुरोहित, जितेंद्र परिहार,भवानी सिंह,डॉ एम इकबाल, हेमंत लालवानी,हिमांशी सिंह,लोकेश ओला,जितेंद्र डूडी, पुनीत माथुर,प्रकाश पंचारिया,दिक्षित परिहार,संबितेश्वर पुरोहित, हरिकिशन शर्मा,डॉक्टर एम इकबाल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.
इस अवसर पर आयोजित परामर्श कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बीएस जोधा मथुरादास माथुर अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित माथुर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद चौहान और न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर रेनू चौधरी ने बदले परिवेश में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अपना व्याख्यान दिया और पत्रकारों को अपने दायित्व को निभाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर रहने का आवाहन किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ स्मिता जेमन ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!