Social newsराजस्थान
“सेवा परमो धर्म” को चरितार्थ किया : जरूरतमंदों को किया भोजन वितरण
राधिका सोनी का जन्मदिन "सेवा दिवस" के रूप में मनाया_
“सेवा परमो धर्म” को चरितार्थ किया : जरूरतमंदों को किया भोजन वितरण
जोधपुर। “सेवा परमो धर्म” को जीवन का आधार मानने वाली समाजसेविका श्रीमती राधिका सोनी का जन्मदिन रविवार को हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शास्त्री नगर स्थित अपना घर में फल वितरण तथा बच्चों को भोजन जैसे सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने श्रीमती सोनी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि राधिका जी का सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी तरह समाज सेवा में अग्रणी रहें।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर केक काटा और प्रसाद वितरण किया ।




