Uncategorized

पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने व्यापारियों के साथ किया नई सड़क का निरीक्षण, यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

जोधपुर। शहर का प्रमुख बाजार नई सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने नई सड़क क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और आमजन की आवाजाही की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापारी प्रतिनिधि नवीन सोनी एवं अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने सड़क पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से चर्चा कर बाजार क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों ने बाजार में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अवैध अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों को लेकर सुझाव दिए।

*यातायात सुगम बनाने की कवायद*

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई सड़क क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी तरीके से की जाए।
हेडिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!