Social news

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालीस दिवसीय चालिहा महोत्सव 

जोधपुर ।  सिंधी समाज की आस्था एवं श्रद्धा का महापर्व वरुण अवतार भगवान झूलेलाल साहिब का भव्य चालिहा महोत्सव–2026 का शुभारंभ 9 अगस्त को प्राचीन झूलेलाल मंदिर, सोजती गेट में झण्डारोहण के साथ हो गया। यह आयोजन पूज्य झूलेलाल मंदिर विकास सोसायटी, बाबा नारूमल मंडली एवं पूज्य अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवान मुरझानी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि साध्वी नित्यमुक्ता ने ईष्टदेव झूलेलाल साहिब के भजनों से उनके मार्ग पर चलने की राह बताई

सचिव रामचंद्र चांदवानी ने बताया कि सायं 6:30 बजे गणेश पूजा के बाद झण्डारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया

आगामी दिनों प्रतिदिन अमरकथा, अखा, पंजड़ा, भजन, लोली, आरती, पल्लव, अरदास एवं प्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। चालिहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान झूलेलाल के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त करेंगे। सिंधी समाज की समस्त पूज्य पंचायतों, सोसायटियों, संस्थाओं, ट्रस्टों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सेवादारों, महिला मंडलों, युवा संगठनों एवं समस्त समाजबंधुओं से सपरिवार इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं

बाबा जयरामदास रंगवानी के सान्निध्य में बहिराणा साहिब होगा।

भगवान झूलेलाल का चालिहा महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति, आध्यात्मिक परम्परा, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!