Social news
सड़क के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी- गृह राज्यमंत्री

- जयपुर, 12 अप्रैल। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को खेडली में 40 करोड़ रुपए की लागत से हलैना से बड़ौदामेव तक वृहत् जिला सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्यों का शिलान्यास किया, इस दौरान कठूमर विधायक रमेश खींची मौजूद रहे।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हलैना से बड़ौदामेव तक वृहत् जिला सड़क क्षेत्र की प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और आमजन के जीवन को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा तथा विकास की नई संभावनाएँ साकार होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
कठूमर विधायक रमेश खींची ने राज्य व केंद्र सरकार द्वारा कठूमर क्षेत्र में कराए जा रहे चहूँमुखी विकास के बारे में विस्तार से अवगत कराया।


