क्राइम

बाजरे की फसल में छिपा रखा था 42 किलो डोडा पोस्त, लूणी पुलिस ने तस्कर को दबोचा

जोधपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लूणी थाना पुलिस ने फिंच इलाके में एक खेत से 42.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने खेत में भारी मात्रा में डोडा पोस्त चूरा छिपा रखा है। सूचना पर थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने धायलों की ढाणी, बडलिया रोड स्थित खेत में दबिश दी।

तलाशी के दौरान खेत में खड़ी बाजरे की फसल के बीच दो कट्टों में डोडा पोस्त चूरा छिपा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी रमेश विश्नोई (23) निवासी धायलों की ढाणी, फिंच को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भौमिया, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत व एडीसीपी प्रवीण कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी से डोडा पोस्त के सोर्स और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!