Welcome to Sunshine Rajasthan   Click to listen highlighted text! Welcome to Sunshine Rajasthan
Social newsUncategorized

वन राज्यमंत्री ने किया अलवर के भाखेडा एवं भूरासिद्ध एनीकट का निरीक्षण एनीकट्स के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

अलवर।  वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा ने सोमवार को अलवर शहर में भाखेड़ा एवं भूरासिद्ध मंदिर के पीछे निर्माणाधीन एनीकेट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

   वन राज्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनीकट्स के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जावे। साथ ही शेष प्रगतिरत एनीकट, जोहड, तालाब आदि कार्यों में गति लाते हुए उन्हें भी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप में पूर्ण करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि एनीकट्स में मिट्टी, कचरा आदि इकट्ठा नहीं होवे, इसके लिए एनीक्टस की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए साफ-सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित करें।

  उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षित हो सके तथा शहर का भूजल स्तर बढ़ सके, इसी उद्देश्य से शहर के जरखवाला, प्रतापबंध जोहडी आदि स्थानों पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे एनीकट एवं पॉण्ड का निर्माण प्रगतिरत है। इन जल संरचनाओं के निर्माण से शहर के बड़े हिस्से में जल स्तर बढ़ेगा, साथ ही वन्य जीवों, पशु-पक्षियों इत्यादि के लिए पेयजल की उपलब्धता सुलभ होगी।एक जगह पानी के ठहराव की वजह से आसपास के क्षेत्र में नमी बनेगी, जिससे पेड़-पौधों के साथ घास व झाडियां हरी-भरी होकर मवेशियों व जानवरों के लिए भी चारे की उपलब्धता हो सकेगी। साथ ही अलवर शहर की पेयजल समस्या के समाधान हेतु सिलीसेढ पाइपलाइन योजना, नटनी का बारा से जयसमंद कैनाल कार्य आदि का कार्य भी प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि ईआरसीपी योजना एवं चम्बल-भरतपुर योजना का भी अलवर जिले को लाभ मिलेगा, जिससे जिले की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने बूंद-बूंद वर्षाजल संचयन हेतु आमजन से आह्वान किया कि अपने घरों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए, जिससे वर्षा जल व्यर्थ न जाकर उसका सदुपयोग हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!