लोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

जोधपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी विभागों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर डेटा संकलन की प्रक्रिया को जिम्मेदारीपूर्वक पूर्ण करते हुए ग्राम मास्टर प्लान अनुमोदन के उपरांत निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि ग्राम मास्टर प्लान तैयार करते समय स्थानीय आवश्यकताओं एवं आमजन के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि योजनाएं वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बन सकें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपनी-अपनी योजनाओं को ग्राम मास्टर प्लान में समाहित कर अनुमोदन के पश्चात पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे समन्वित एवं समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी विकास अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में सुझाव पेटिका स्थापित करें तथा QR कोड आधारित फीडबैक प्रणाली के पोस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आमजन अपनी राय एवं सुझाव आसानी से साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें योजना निर्माण में शामिल किया जाए।

आईईसी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन और पोर्टल पर अपलोड के निर्देश ।
आशीष कुमार मिश्रा ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, जिससे प्रगति की सतत मॉनिटरिंग संभव हो सके। साथ ही प्रत्येक स्तर पर सुझाव रजिस्टर संधारित कर अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गणपत लाल सुथार, समाज कल्याण विभाग के सयुंक्त निदेशक श्री अनिल व्यास सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!