मण्डावर में गूंजेगा बाबा का जयकारा, 10 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
कानपुर-आगरा के कलाकार देंगे प्रस्तुति

मण्डावर,दौसा। मण्डावर के अस्पताल रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 10 मई 2026, रविवार को खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल श्याम जागरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे गणेश मंदिर मण्डावर से श्याम मंदिर तक भव्य निशान एवं कलश यात्रा के साथ होगी। दोपहर 2 बजे प्रसादी वितरण के बाद रात्रि 6:15 बजे से बाबा श्याम का विशाल जागरण शुरू होगा।
जागरण में कानपुर के प्रसिद्ध भजन गायक विकास, आगरा की अदिति पाराशर, मण्डावर के रामअवतार सहित कई कलाकार श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम दरबार आभानेरी के सानिध्य में किया जा रहा है।
आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। जागरण स्थल श्री खाटू श्याम मन्दिर, अस्पताल रोड मण्डावर रहेगा।
