Welcome to Sunshine Rajasthan   Click to listen highlighted text! Welcome to Sunshine Rajasthan
Uncategorized

देवर्षि नारद जयंती पर सम्मानित होंगे पत्रकार

जोधपुर। विश्व संवाद केंद्र जोधपुर प्रांत की ओर से देवर्षि नारद जयंती पर शनिवार को पत्रकार सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति सभागार में होगा। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चर्चित पत्रकार अमितोष पारीक संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि महर्षि दाधीच महिला महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद दाधीच होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रिछपाल सिंह करेंगे।
इस अवसर पर “देवर्षि नारद और पत्रकारिता” विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चयनित पत्रकारों को नारद विभूषण, नारद भूषण और नारदश्री उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मान समारोह पश्चिमी राजस्थान स्तर का होगा, जिसमें 13 जिलों से प्राप्त आवेदनों में से चयनित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। नारद विभूषण सम्मान के तहत 21 हजार रुपये, नारद भूषण के तहत 11 हजार रुपये तथा नारदश्री सम्मान के तहत 5100 रुपये और अभिनंदन पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में हेमंत घोष, मांगू सिंह, लेखाराम विश्नोई, अमित पराशर, निखिल व्यास, कमल जांगिड़, सुधांशु टांक, महेश सारस्वत, विशाल शर्मा, मनीष आचार्य और सुनील विश्नोई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!