Uncategorized

संसदीय कार्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में ली बैठक

 जोधपुर. संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की पंचायत समिति लूणी के सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित पचपदरा यात्रा के संबंध में विधानसभा क्षेत्र लूणी के अधिकारियों की बैठक ली। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21 अप्रैल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी।
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सह पेट्रो उत्पादों का भी उत्पादन होगा। स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे।  इसी के साथ ही उन्होंने कहा पचपदरा राजस्थान के औद्योगिक विकास का केन्द्र बनेगा। अधिकारियों को चैक पोस्ट, कंट्रोल रूम की स्थापना, मेडिकल टीमें तैयार करने,रूट पर पेयजल की व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!