Social news

महिला नेतृत्व के साथ पुष्करणा प्रोफेशनल सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन

मीडिया एंटरप्रेन्योर एवं लेखिका अंशु हर्ष मुख्य अतिथि

जोधपुर. पुष्करणा प्रोफेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें 12 महिला सदस्यों ने शपथ लेकर संगठन की जिम्मेदारी संभाली। यह संस्था पिछले 10 वर्षों से सक्रिय रूप से समाज के विकास, व्यापारियों के हित, बिज़नेस ग्रोथ, नेटवर्किंग तथा सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य कर रही है औरअपनी मासिक बैठकों के माध्यम से इन विषयों पर सार्थक चर्चा एवं योजनाएं बनाती है।नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. श्रीमती आभा बोहरा को अध्यक्ष, श्रीमती निशा जोशी को उपाध्यक्ष, श्रीमती सिलु बोड़ा को सचिव, श्रीमती प्रिया पुरोहित को सह सचिव, श्रीमती पायल पुरोहित को कोषाध्यक्ष, श्रीमती शिवानी पुरोहित को सह कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती ज्योत्स्ना व्यास को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती सीमा रामदेव, श्रीमती नीतू हर्ष, श्रीमती कीर्ति मुथा, श्रीमती लवली व्यास और श्रीमती नीता पुरोहित शामिल हैं।

इस अवसर पर जयपुर से आईं मीडिया एंटरप्रेन्योर एवं लेखिका अंशु हर्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व जब उन्होंने अपनी व्यावसायिक यात्रा प्रारंभ की थी, तब उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया था, और आज यह देखकर गर्व होता है कि पूरी कार्यकारिणी महिला शक्ति के नेतृत्व में कार्य कर रही है, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती आभा बोहरा पिछले 25 वर्षों से साइलेंट जनरेटर व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और पिछले 15 वर्षों से भारत में नंबर वन सेल्स डीलर का अवार्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में यह संस्था व्यवसायिक विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यकारिणी समाज एवं व्यवसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!