Welcome to Sunshine Rajasthan   Click to listen highlighted text! Welcome to Sunshine Rajasthan
राजनीति

Assembly Election 2026 Live: वायरल वीडियो से बंगाल चुनाव में सियासी भूचाल, ओवैसी की पार्टी बोली- आज से AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया

बंगाल चुनाव

Assembly Election Live Updates: असम, केरलम और पुडुचेरी में खत्म हो गए हैं. अब सभी को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग का इंतजार है. आप चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां हमारे साथ बने रहिए.

Assembly Election 2026 Live: कारैकुडी में विजय के रोडशो के दौरान मोटरसाइकिल सवार घायल

सिवगंगा जिले के कारैकुडी में टीवीके प्रमुख और अभिनेता Vijay के रोडशो के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया. चुनाव प्रचार के लिए कारैकुडी पहुंचे विजय का समर्थकों की बड़ी भीड़ ने स्वागत किया.

Bengal Election 2026 Live: भाजपा ‘भरोसा पत्र’ जारी करेगी, विश्वास बनाम भय का नारा गढ़ेगी

भाजपा दोपहर करीब 12:15 बजे अपना घोषणापत्र ‘भरोसा पत्र’ जारी करने जा रही है, जिसे पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए विश्वास का दस्तावेज बताया जा रहा है. यह कदम पार्टी द्वारा चुनाव से पहले अपने प्रचार को और प्रभावी बनाने के तहत उठाया गया है. पार्टी ने इस मुकाबले को “भय बनाम विश्वास” की लड़ाई के रूप में पेश किया है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर “भय-आधारित” शासन का आरोप लगाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर राजनीतिक हमले को और तेज कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!